Time Remaining: 02:00
रमेश के गाँव में एक गाय थी। उसका नाम गंगा था। रमेश हर सुबह गाय को चारा देता था। वह गाय को नदी किनारे ले जाकर नहलाता था। गंगा का दूध बहुत स्वादिष्ट था। माँ उस दूध से दही और मक्खन बनाती थी। एक दिन गंगा बीमार हो गई। रमेश ने गाँव के पशु चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने गंगा को दवा दी। कुछ दिनों में गंगा ठीक हो गई। रमेश ने गंगा के लिए एक नया बाड़ा बनाया। उसने बाड़े को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया। गंगा को नया बाड़ा बहुत पसंद आया। रमेश को गंगा की देखभाल करना अच्छा लगता था।
WPM: 0
Accuracy: 0%
Errors: 0
Your Test Result
WPM: 0
Accuracy: 0%
Errors: 0